मुंबई। सबके चहेते कोरियन बैंड बीटीएस के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। बीटीएस के एल्बम ‘लव योरसेल्फ: टीयर’ को ब्रिटिश फोनोग्राफिक इंडस्ट्री द्वारा गोल्ड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। BPI के प्रमाणन मानक के अनुसार, 100,000 इकाइयों की बिक्री पर स्वर्ण प्रमाणपत्र दिया जाता है।
बीटीएस का तीसरा पूर्ण एल्बम ‘लव योरसेल्फ: टीयर’ 18 मई 2018 को जारी किया गया था। इस एल्बम को जनवरी 2020 में यूके में सिल्वर सर्टिफिकेट दिया गया था। यह बीटीएस का चौथा कोरियाई एल्बम है और गोल्ड ब्रिट जीतने वाला पांचवां एल्बम है। इससे पहले ‘लव योरसेल्फ: आंसर’, ‘मैप ऑफ द सोल: पर्सोना’, ‘मैप ऑफ द सोल: 7’ और ‘फेस योरसेल्फ’ को सर्टिफिकेट मिल चुका है।
(फोटो साभार: twitter@BRITs)

आरएम (फोटो साभार: twitter@bts_bighit)
आरएम के नाम रिकॉर्ड भी बनाया
दूसरी ओर, बीटीएस सदस्य आरएम के सोलो को यूनाइटेड किंगडम के आधिकारिक एल्बम चार्ट में भी जगह मिली है। यह आधिकारिक यूके एल्बम चार्ट बिलबोर्ड के समतुल्य माना जाता है। आरएम ने अपना सोलो सिंगल ‘इंडिगो’ रिलीज किया, जो 45वें नंबर पर रहा। इस लिस्ट में शामिल होकर बीटीएस सदस्य आरएम ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वह तीसरे ऐसे कोरियन सिंगर बन गए हैं जिनके सोलो ने इस चार्ट में जगह बनाई है। इससे पहले सुगा ने ‘डी2’ और जे होप ने ‘जैक इन द बॉक्स’ के जरिए इस चार्ट में जगह बनाई थी।
आधिकारिक एल्बम डाउनलोड पर ‘इंडिगो’ नंबर 4 पर है। वहीं, एल्बम की बिक्री में ‘इंडिगो’ 55वें नंबर पर है।
सबसे पहले पढ़ें ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में Movies BlogsHindi| पढ़ें आज की ताज़ा ख़बरें, लाइव न्यूज़ अपडेट्स, सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Movies BlogsHindi.
टैग: के-पॉप सिंगर, संगीत वीडियो
प्रथम प्रकाशित : 10 दिसंबर, 2022, 12:56 IST
,